Site icon Khabribox

उत्तराखंड: साइबर ठगों का बढ़ता जाल, मेडिकल स्वामी के खाते से उड़ाए 94 हजार रुपए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार साइबर ठगों का गिरोह बढ़ता जा रहा है। जो मासूम जनता को अपना शिकार बना रहें हैं।

जानें पूरा मामला

एक ऐसा ही मामला काशीपुर से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कुंडा थाना क्षेत्र के गड़ीनेगी निवासी मेडिकल स्वामी दिनेश कुमार अहूजा पुत्र जगन्नाथ आहूजा ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें बताया कि 25 दिसंबर 2022 को उनका एलजी कंपनी का फ्रिज खराब हो गया था। जिसके बाद उन्होंने सोशल साइट पर जाकर एलजी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर निकाला। जिस पर उसने बात कर अपनी समस्या बताई। जहां बात करने वाले व्यक्ति ने उनसे खाते का ओटीपी पासवर्ड नंबर पूछा और खाते से दो अलग-अलग बार में 94 हजार रुपए निकाल लिए। जिसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version