उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हो गया है और खिलखिलाती धूप से गर्मी बढ़ने लगी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज से प्रदेश का मौसम करवट बदल सकता है। इससे तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना नहीं है। इसके अलावा पहाड़ के पांच जनपदों में वर्षा, ओलावृष्टि व तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसमें पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली व रुद्रप्रयाग शामिल हैं।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब हल्की ठंड पड़ रही है। बीते गुरुवार को सुबह से हल्की ठंड रही और दोपहर में धूप और बादल छाए रहे। रातभर तेज बारिश का दौर जारी रहा। आज बारिश के आसार जताए गये है।