Site icon Khabribox

उत्तराखंड: रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रुद्रपुर में रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हो गया।

हादसे में युवक की मौत

यहां बुधवार सुबह करीब 4:45 बजे रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से करीब एक किलोमीटर पहले दिल्ली से काठगोदाम आ रही रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी ने युवक के ट्रेन से गिरने की आशंका जताई है हालांकि उसके पास से ट्रेन का टिकट नहीं मिला है। बताया गया है कि मृतक के पास कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version