Site icon Khabribox

चारधाम यात्रा 2023: आज अक्षय तृतीया पर विधि-विधान से खुलें गंगोत्री व यमनोत्री धाम के कपाट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित चारधाम यात्रा का आज से आगाज हो गया है। आज अक्षय तृतीय के अवसर पर गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट विधि-विधान के साथ ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।

विधि-विधान से खुले गंगोत्री-यमनोत्री धाम के कपाट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गंगोत्री धाम के कपाट 12:13 मिनट पर खोल दिए गए। जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट 12:41 मिनट पर खुलें। इसके साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। शुक्रवार को मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से यमुनोत्री को रवाना हुई। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल के दिन खोले जाएंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

Exit mobile version