Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2023 में मरीजों को मिलेगी एयर एंबुलेंस की सुविधा, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित चारधाम यात्रा का आज से आगाज हो गया है। जिसमें इस बार यात्रियों को खास सुविधाएं मिलने वाली है।

एयर एंबुलेंस की सुविधा

मिली जानकारी के अनुसार चारधाम यात्रा में मरीजों को इस बार हाइपरबेरिक चेंबर मशीन से लेकर एयर एंबुलेंस की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। एम्स ऋषिकेश एयर एंबुलेंस यह सुविधा शुरू करने जा रहा है। बताया गया है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो तीर्थ यात्रियों को मेडिकल सपोर्ट देने के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए एम्स ऋषिकेश की ओर से खास तैयारियां की जा रही है।

Exit mobile version