Site icon Khabribox

उत्तराखंड: गंगा दशहरा के अवसर‌ पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखने के निर्देश

आज गंगा दशहरा का पर्व है। इस अवसर पर आज हरिद्वार में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती है।

सुरक्षा व्यवस्थाओं पर रहेगी निगरानी-

जिसके संबंध में आज स्नान पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां चाक चौबंद करने का दावा किया है। हरकी पैड़ी पर कड़ी चौकसी रहेगी। हरकी पैड़ी क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण के लिए बुधवार शाम से बैरिकेडिंग कर दी गई। हरकी पैड़ी समेत आसपास के घाटों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

गंगा स्नान-

गंगा स्नान करना कई पर्व-त्योहारों में उत्तम होता है, लेकिन गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान का महत्व काफी बढ़ जाता है। कहा जाता है कि इस दिन गंगा नदी में स्नान करने और दान-पुण्य करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन मंगल कार्य या फिर पूजा अनुष्ठान करना भी बेहद शुभ माना जाता है।

Exit mobile version