Site icon Khabribox

उत्तराखंड की बेटी ने किया कमाल, एशियन गेम्स के लिए हुई क्वालीफाई

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की बेटी अंकिता ध्यानी ने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का मान बढ़ाया है।

लंबी रेस में किया था शानदार प्रदर्शन

अंकिता ने हिरोशिमा जापान में हुई मध्यम और लंबी रेस की अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पांचवा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही वो एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई हो गई हैं। वर्तमान में अंकिता भारतीय एथलेटिक्स कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं। अंकिता मूल रूप से पौड़ी के जहरीखाल ब्लाक के मेरूड़ा गांव निवासी हैं। अंकिता ने कक्षा आठ में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।

Exit mobile version