Site icon Khabribox

उत्तराखंड: नेशनल आर्मी रेसलिंग चैंपियनशिप में दलजीत सिंह गोराया ने जीता गोल्ड मेडल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 31 मई से 5 जून के बीच नेशनल आर्मी रेसलिंग चैंपियनशिप आयोजित हुई।

जीता स्वर्ण पदक-

जिसमें बाजपुर के दलजीत सिंह गोराया ने ओडिशा के चंदन बोरा को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। इस संबंध में दलजीत सिंह गोराया ने बताया कि 90 प्लस किलोभार वर्ग में उन्होंने ओडिशा के चंदन बोरा को हराया। उनका चयन आगामी सितंबर माह में तुर्की में होने वाली विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

Exit mobile version