Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: धारचूला में एसबीआई के बैंक मैनेजर को आपसी विवाद के बाद बैंक गार्ड ने तेल छिड़ककर किया आग के हवाले

पिथौरागढ़ के धारचूला से जुड़ी खबर सामने आई है। एसबीआई के बैंक मैनेजर को आपसी विवाद के बाद बैंक गार्ड ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिसके बाद किसी तरह आस पास खड़े लोगों ने आग बुझाई व उसे अस्पताल ले गए।

बैंक मैनेजर को झुलसी हालत में पहुंचाया गया अस्पताल

बताया जा रहा है कि शनिवार को एसबीआई में 10.30 बजे के करीब बैंक गार्ड व बैंक मैनेजर के बीच हुए विवाद से अफरा तफरी मची रही। वहीं बैंक गार्ड ने पेट्रोल डालकर मैनेजर को आग के हवाले कर दिया वहीं आस पास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई व मैनेजर को अस्पताल पहुंचाया। अभी उपचार चल रहा है।

पुलिस ने बैंक गार्ड को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बैंक गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के बाद बैंक में कामकाज ठप हो गया है।

Exit mobile version