Site icon Khabribox

भीमताल: चनौती गांव में बाघ को ट्रैक करने के लिए लगाए गए 15 कैमरे, अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की अपील

भीमताल के नौकुचियाताल के चनौती गांव से जुड़ी खबर है जहां बाघ का कुनबा देखने से क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने शाम होते ही घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। 2 दिन पूर्व में नौकुचियाताल के चनौती गांव में ग्रामीणों को एक साथ तीन बाघ दिखाई दिए। जिस पर ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वन विभाग को सूचित किया मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने 20 कर्मचारियों के साथ टीम बनाकर जंगल में गश्त करना शुरू किया। जिस पर सिर्फ एक बार वन विभाग के कर्मचारियों को बाघ दिखाई दिए।

प्राथमिक विद्यालय खड़की में एक दिन का अवकाश घोषित

बाघों के आतंक से कहीं कोई अप्रिय घटना ना हो उसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी के एस रावत ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय खड़की में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया।

क्षेत्रवासियों से अनावश्यक घर से बाहर ना निकलने की अपील

जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने क्षेत्रवासियों से अनावश्यक घर से बाहर ना निकलने और अपने घर के आस-पास उचित उजाले की व्यवस्था करने की अपील की।

बाघ को पकड़ने के लिए आस पास लगाए गए 15 कैमरे

वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया जहां पर बाघ देखा गया वहां से विद्यालय की दूरी 100 से 200 मीटर है और उसके आसपास 15 कैमरे लगाए गए हैं। बाघ सिर्फ एक बार दिखाई दिया और आतिशबाजी की गई। जिसके चलते तीनों बाघ नीचे की तरफ घने जंगल को चले गए। उसके बाद से अभी तक गश्त के दौरान बाघ नहीं दिखाई दिया है।लगातार सुबह और शाम गश्त की जा रही है। बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की परमिशन नहीं मिलती है। इसलिए क्षेत्र में पिंजरा नहीं लगाया गया है।

Exit mobile version