Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड के इन 4 जिलों में बर्फीले तूफान का अलर्ट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार मौसम अपने तेवर बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी हवाएं चल रही है। वहीं बादल छाने के साथ बारिश भी हो रहीं हैं।

बर्फीले तूफान का अलर्ट

इसके साथ ही उत्तराखंड में स्थित चारधाम यात्रा भी शुरू हो गई है। इसी बीच डीजीआरआई ने उत्तराखंड के 4 जिलों में बर्फीले तूफान और हिमस्खलन की आशंका जताई है। इनपुट के मुताबिक उत्तराखंड के 4 जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।

Exit mobile version