Site icon Khabribox

उत्तराखंड: केदारनाथ में हुई बर्फबारी, बढ़ी ठंड, 15 मई तक पंजीकरण पर लगी रोक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। वहीं उत्तराखंड में लगातार मौसम में बदलाव जारी है। इससे चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो रही है।

15 मई तक रोका गया रजिस्ट्रेशन

IMD ने आने वाले दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसे देखते हुए केदारनाथ धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार गिरावट दर्ज की रही है। यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ धाम में बर्फबारी का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके बाद प्रशासन ने एक बार फिर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अपील की है कि वो मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही आगे की यात्रा करें। यदि मौसम खराब रहता है तो यात्रा न करें, किसी सुरक्षित स्थान पर रुके। इसके चलते उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की और से 15 मई तक यात्रा पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है। बद्रीनाथ धाम, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण सुचारू रूप से जारी रहेगा।

Exit mobile version