उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जो बड़ा चिंता का विषय भी है।
कोरोना वायरस के केस
वहीं बीते कल बुधवार को 13 नये कोरोना मरीज मिले हैं। इसी के साथ प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 63 हो गई है। जबकि 28 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। हालांकि, इस बार कोरोना संक्रमित मरीजों की रिकवरी तेजी से हो रही है। जिसकी वजह से एक्टिव केसों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। जिसमें अल्मोड़ा में 1, देहरादून में 4, हरिद्वार में 1, नैनीताल में 2, पौड़ी में 2, पिथौरागढ़ में 1, रुदप्रयाग में 1 और टिहरी में 1 कोरोना मरीज मिला है। वहीं जिलेवार एक्टिव केसों में अल्मोड़ा में एक्टिव केस 1, बागेश्वर में 3, चमोली में 8, देहरादून में 9, हरिद्वार में 2, नैनीताल में 20, पौड़ी में 7, पिथौरागढ़ में 1, रुद्रप्रयाग में 8, टिहरी में 2, ऊधमसिंह नगर में 1 और उत्तरकाशी में एक कोरोना मरीज है।