Site icon Khabribox

Earthquake: भूकंप के झटकों से फिर डोली उत्तराखंड की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रहीं तीव्रता

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप के झटके पिथौरागढ़ में आए हैं।

पिथौरागढ़ में महसूस हुए भूकंप के झटके

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 32 किमी उत्तर दिशा में था। यह जानकारी नेशनल सीस्मोलॉजी केंद्र ने दी है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई है। इसका प्रभाव क्षेत्र करीब पांच किमी तक क्षेत्र में देखा गया है। नेशनल सेंटर ऑफ़ सीस्मोलॉजी के मुताबिक सुबह 6.15 बजे अचानक धरती हिलनी शुरू हुई तो लोगों को इसकी जानकारी हुई। इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

Exit mobile version