Site icon Khabribox

उत्तराखंड: वोकल फॉर लोकल के तहत स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयास तेज, जल्द इन उत्पादों को मिलेगा जीआइ टैग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में वोकल फॉर लोकल का असर दिखेगा। इसके लिए सरकार ने स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से प्रयास तेज कर दिए हैं।

18 उत्पादों को मिलेगा जीआइ टैग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि इस क्रम में उत्तराखंड के 18 उत्पादों को जीआइ (भौगोलिक संकेतांक) टैग मिलने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। जिसमें सरकार की ओर से 13 कृषि उत्पादों उत्तराखंड लाल चावल, बेरीनाग चाय, गहथ, मंडुवा, झंगोरा, बुरांस सरबत, काला भट्ट, चौलाई (रामदाना), पहाड़ी तोर दाल व माल्टा, अल्मोड़ा लखौरी मिर्च, रामनगर-नैनीताल लीची, रामगढ़-नैनीताल आडू के अलावा पांच हस्तशिल्प उत्पादों पर जीआई टैग प्राप्त करने के लिए केंद्रीय उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार मंत्रालय में आवेदन किया था।

Exit mobile version