उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार मौसम बदल रहा है। वहीं ऐसे में मौसम विभाग ने भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मन्दिर तुंगनाथ से एक किमी की दूरी पर चंद्रशिला में गिरी बिजली
वहीं तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ मंदिर से करीब एक किमी की दूरी पर स्थित चंद्रशिला में आकाशीय बिजली गिरने की खबर हैं। मिली जानकारी के अनुसार विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित शिव मंदिर तुंगनाथ से एक किमी की दूरी पर चंद्रशिला में बिजली गिरी है। बताया गया है कि इससे 2 यात्री बेहोश हो गए हैं। जिसमें घायल सागर नौटियाल (23) पुत्र जगदम्बा प्रसाद व हिमांशु नौटियाल (29) पुत्र पारेश्वर प्रसाद है। दोनों सेमिया इगमघाट, घनसाली, टिहरी के रहने वाले हैं।
दोनों यात्रियों का किया रेस्क्यू
वह इस घटना की सूचना पर डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस बल को मौके के लिए रवाना हुए। जिन्होंने दोनों यात्रियों को रेस्क्यू किया। दोनों घायलों को स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया है।