Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कल टेलेंट शो ‘आवाज सुनो पहाड़ की’ का यहां होगा ऑडिशन, पहाड़ की प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना उद्देश्य

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में एक टेलेंट शो का आयोजन होने वाला है।

टेलेंट शो का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार शारदा स्वर संगम का दूरदर्शन उत्तराखंड पर प्रसारित किए जा रहे टेलेंट शो ‘आवाज सुनो पहाड़ की’ के लिए कल 21 मई को हरिद्वार में ऑडिशन का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में बताया गया है कि ‘आवाज सुनो पहाड़ की’ का उद्देश्य प्रतिभाओं को तलाशना, तराशना और अपनी कला के प्रदर्शन के लिए मंच उपलब्ध कराना है। जिन बच्चों को भौगोलिक परिस्थितियों के कारण मंच अथवा आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिल पाता है। ‘आवाज सुनो पहाड़ की’ के माध्यम से शारदा स्वर संगम उन्हें मंच प्रदान उनकी प्रतिभा को जनता के सामने लाता है।

Exit mobile version