Site icon Khabribox

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्रों का इंतजार खत्म, घोषित हुई तिथि, यहां कर सकेंगे चेक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं का रिजल्ट जल्द घोषित किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित करने की तारीख तय कर दी गई है। आगामी 25 मई को उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

इस महीने के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकता है रिजल्ट

इस संबंध में आज सोमवार को रिजल्ट जारी करने की तिथि घोषित की गई। जिसमें एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिषद की सचिव नीता तिवारी ने बताया कि 25 मई को प्रात: 11 बजे रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 

इस वेबसाइट में देख सकेंगे रिजल्ट

बोर्ड की ओर से 10th और 12th क्लास का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in जारी किया जाएगा। रिजल्ट प्राप्त करने के लिए छात्र-छात्राओं को रोल नंबर एवं कैप्चा कोड भरकर सबमिट करना होगा।

Exit mobile version