Site icon Khabribox

गरमपानी: अचानक कफुल्टा के जंगलों में लगी आग, बगीचों तथा मकानों तक पहुँची

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। वहीं गरमपानी में बेतालघाट ब्लाॅक के जंगलो में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। वहीं आज आग कफुल्टा के ग्राम सभा तक पहुँच गयी।

जंगलों में बढ़ रही आग की घटनाएं-

यह आग देखते ही देखते ग्राम सभा के बगीचों तथा ग्राम सभा के मकानों के पीछे तक पहुँच गयी, जिससे ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू करने की कोशिश की गई, लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका। आग लगने की सूचना ग्राम सभा मे ही रह रहे विभाग के कर्मचारी को दे दी गयी है लेकिन अभी तक कोई भी कर्मचारी मौके पर नही पहुँच पाया है, ग्राम सभा के लोगो द्वारा लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

Exit mobile version