Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बाबा बद्री विशाल के दर्शन करने बद्रीनाथ धाम पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार, भगवान शिव की भक्ति में हुए लीन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। बाॅलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार उत्तराखंड में है। वह यहां फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही धार्मिक यात्रा भी कर रहे।

बद्रीनाथ धाम पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार

अभिनेता अक्षय कुमार ने मंगलवार को उन्होंने केदारनाथ की यात्रा की थी। जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। अब रविवार की सुबह अभिनेता जागेश्वर धाम गए जहां भगवान शिव के दर्शन किए। इसके बाद वो बाबा बद्री विशाल के दर्शन करने बद्रीनाथ मंदिर गए। इस दौरान अभिनेता के आसपास कड़ी सुरक्षा दिखाई दी। उनके आने की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अक्षय कुमार की झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ दिखाई दी।

Exit mobile version