Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां खाई में गिरी रोडवेज बस, 34 यात्री थे सवार, एक की मौत, अन्य घायल

हरिद्वार से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां धर्मनगरी हरिद्वार में निर्जला एकादशी के दिन सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया।

हादसे का शिकार हुई बस

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज बस रुपैदिहा से हरिद्वार की ओर आ रही थी। तभी चंडी घाट पुल के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस बस में करीब 34 यात्री सवार बताए गए हैं। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन कर सभी को बाहर निकाला गया है।

Exit mobile version