Site icon Khabribox

उत्तराखंड: युवती को दिया शादी का झांसा, फिर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के नानकमत्ता में एक युवक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस मामले में युवती ने पुलिस में तहरीर दी है।

जानें पूरा मामला

जिसमें युवती ने कहा है कि वह वर्ष 2022 में बरेली के एक निजी अस्पताल में नर्सिंग की जॉब करती थी। वहां काम करने वाले ज्ञानेंद्र यादव निवासी नवादा, बरेली से उसकी जान पहचान हुई। युवती ने आरोप लगाया कि ज्ञानेंद्र ने प्यार का नाटक किया। अगस्त 22 में जब वह घर नानकमत्ता थाना क्षेत्र में आयी थी तो ज्ञानेंद्र ने नानकमत्ता में उसे निर्जन स्थान पर बुलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक सम्बंध बनाये और शादी का झांसा दिया। युवती के अनुसार 25 अप्रैल 2023 में शादी के लिए दिल्ली बुलाया। वहां भी दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के अनुसार दिल्ली में नेहा यादव निवासी बरेली के साथ कमरे में रखा। वहां ज्ञानेंद्र नेहा के सामने शारीरिक शोषण करता रहा। नेहा भी ज्ञानेंद्र का साथ देती रही। युवती के अनुसार उसे किराये के मकान में बदं कर दिया था। नेहा ने उसे खाने में कुछ मिलाकर दिया था। युवती के अनुसार 24 मई को किसी तरह भागकर घर लौटी।

मुकदमा दर्ज

जिसके बाद उसने पुलिस में तहरीर सौंपी। इस मामले में पुलिस ने ज्ञानेंद्र व नेहा यादव उर्फ मधु के खिलाफ दुष्कर्म, अपराधिक षडयंत्र रचने, मारपीट, जान से मारने की धमकी आदि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version