Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुल गई है।

खुली फूलों की घाटी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज (गुरुवार) पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। हर साल 01 जून को फूलों की घाटी खोली जाती है। इस घाटी में 600 प्रजाति के फूल है। यहां मुख्य रूप से ब्रह्मकमल, फेनकमल, ब्लूपॉपी, मारीसियस, मैरीगोल्ड, गोल्डन रॉड, जैस्मिन, रोवन, हेलमेट प्लावर, गोल्डन लीली सहित कई फूल खिलते हैं। 87.50 वर्ग किमी में फैली फूलों की घाटी हर साल पर्यटकों के लिए एक जून से खोल दी जाती है और 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाती है। बताया गया है कि घाटी के पैदल रास्ते पर दो जगह पर भारी हिमखंड पसरे हैं। पर्यटकों को हिमखंडों के बीच से ही होकर गुजरना होगा।

Exit mobile version