Site icon Khabribox

उत्तराखंड: काफल का स्वाद भालू को पड़ा भारी, पेड़ पर चढ़ा और टहनियां टूटने से नीचे गिरा, हुई मौत

उत्तराखण्ड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली में पेड़ से गिरने से भालू की मौत हो गई।

पेड़ से गिरने से मौत

मिली जानकारी के अनुसार नारायणबगड़ ब्लॉक में बदरीनाथ वन प्रभाग के पिंडर रेंज क्षेत्र में एक विशालकाय मादा भालू की काफल के पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई। बताया गया है कि लोगो को भालू का शव काफल के पेड़ के नीचे मिला। साथ ही कहा गया है कि जिस स्थान पर भालू मृत अवस्था में पड़ा था, वहां काफल का पेड़ है। पेड़ की टहनियां टूट कर जमीन पर पड़ी थीं। इससे वन विभाग के अधिकारियों को लग रहा है कि भालू काफल के पेड़ से फिसला होगा और वहां से नीचे गिर गया। भालू के सिर पर भी गंभीर चोट आई है।

Exit mobile version