Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बहन के साथ खेल रहा था बच्चा, गले में फंसा कुत्ते का पट्टा, दम घुटने से मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में एक बच्चे की खेल खेल में जान चली गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

खेल खेल में गयी बच्चे की जान

मिली जानकारी के अनुसार थाना पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत तुनतोवाला में भाई-बहन घर में खेल रहे थे। तुनतोवाला में 10 वर्षीय कार्तिक और उसकी 12 वर्षीय बहन घर पर अकेले थे। उनके परिजन किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। दोनों भाई बहन घर के पालतू कुत्ते के साथ खेल रहे थे इसी दौरान दरवाजे पर लटका कुत्ते का पट्टा बच्चे के गले में फंस गया। इस पर दम घुटने के कारण बच्चा बेहोश हो गया। वहीं बेहोश हुए बच्चे की बहन के शोर मचाने पर पड़ोसी घर पर आए। इसके बाद आनन फानन में बच्चे को निजी अस्पताल में ले जाया गया‌। परिजन भी अस्पताल पंहुचे। लेकिन डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version