Site icon Khabribox

उत्तराखंड: नदी किनारे के भू माफिया के खिलाफ चलाया जाएगा महा अभियान, हटाया जाएगा अतिक्रमण

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

अतिक्रमण हटाओ अभियान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश की 23 नदियों के आसपास अवैध रूप से कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान की शुरुआत की गई है। बताया गया है कि हालांकि ये अभियान वन क्षेत्र की उन्हीं नदियों में चलेगा जहां खनन किया जाता है और इसकी आड़ में लोग अवैध रूप से जमीनों पर कब्जा करते हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत राज्य की 23 चिन्हित नदियों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके तहत राज्य भर में नदियों के किनारे और आसपास बसे लोगों से जमीनों के कब्जे हटवाए जाएंगे।

Exit mobile version