उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून निवासी युवा फुटबॉलर शाश्वत पंवार को सब बधाई दे रहे हैं।
जानें
शाश्वत का चयन एशियाई कप के लिए भारतीय अंडर-17 टीम में हुआ है। इसमें शाश्वत बतौर फारवर्ड टीम में खेलते हुए नजर आएंगे। मिली जानकारी के अनुसार थाइलैंड में आगामी 16 जून से एशियाई कप का आयोजन शुरू हो रहा है। भारतीय टीम की जर्सी में दून के युवा फुटबाॅलर शाश्वत पंवार बतौर फारवर्ड खेलते नजर आएंगे। बताया गया है कि उत्तराखंड से शाश्वत एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनका चयन एशियाई कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है।