Site icon Khabribox

उत्तराखंड: रिवर राफ्टिंग को मिलेगा बढ़ावा, इन नदियों पर तीन साल के लिए शुल्क माफ, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में रिवर राफ्टिंग का काफी क्रेज युवाओं में है। जिसके बाद अब प्रदेश में रिवर राफ्टिंग और क्याकिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पहल शुरू की है।

रिवर राफ्टिंग को मिलेगा बढ़ावा

जिस पर अब सरकार ने गंगा को छोड़कर सभी नदियों पर रिवर राफ्टिंग शुल्क तीन साल के लिए माफ कर दिया है। इससे स्थानीय लोगों को साहसिक गतिविधियों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। इससे बागेश्वर, टनकपुर, रामनगर क्षेत्र में काली, सरयू, रामगंगा, कोसी के अलावा टौंस, यमुना, अलकनंदा नदियों में जल क्रीड़ा गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

Exit mobile version