Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरा टेंपों, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां रूद्रप्रयाग में तिलवाड़ा-मयाली-घनसाली मोटरमार्ग पर मयाली के पास एक टेंपो अनियंत्रित होकर अचानक सड़क से नीचे जा उतर गया।

बाल-बाल बचे यात्री-

जानकारी के अनुसार घनसाली से तिलवाड़ा की ओर आ रहा एक टेंपो मयाली में अचानक सड़क से बाहर उतर गया। वाहन के आगे के दो टायर सड़क से बाहर एवं पीछे के दो टायर सड़क पर अटक गए। जिससे वाहन सीधा खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में चालक समेत 14 तीर्थयात्री बाल-बाल बच गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीयों की मदद से सभी यात्रियों को सकुशल ऑटो से निकाला।

Exit mobile version