Site icon Khabribox

नैनीताल: यहां अधिवक्ता को‌ मिली जान से मारने की धमकी, की सुरक्षा की मांग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यह खबर नैनीताल के रामनगर से सामने आई है। यहां एक अधिवक्ता को‌ जान से मारने की धमकी दी गई है।

जानें पूरा मामला-

जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्राम गांधीनगर मालधन निवासी एडवोकेट शीशपाल सिंह ने पुलिस में एक तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि बीते दिन उनके मोबाइल नंबर पर ग्राम देवीपुरा मालधन निवासी राजकुमार नाम के एक व्यक्ति ने फोन किया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने भविष्य में देख लेने की धमकी भी दी है। साथ ही अधिवक्ता ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।

व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज-

इस मामले में पुलिस ने जान से मारने की धमकी व गाली गलौज के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Exit mobile version