Site icon Khabribox

उत्तराखंड: देहरादून में लागू हुई 144 धारा, इस दिन शुरू होगा ‌विधानसभा का सेशन, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 14 जून से बजट सत्र शुरू होने वाला है। उत्तराखंड में दूसरी बार बीजेपी सरकार बनने के बाद सरकार का पहला बजट सत्र होगा।

धारा 144 लागू

जिसमें यह बात सामने आ रही है कि देशभर में शुक्रवार को हुए प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए विधानसभा के बजट सत्र से पहले देहरादून में धारा 144 लागू कर दी है। इस संबंध में देहरादून के जिलाधिकारी राजेश कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा परिसर के आस-पास 300 मीटर के दायरे में भाषण, विरोध, जुलूस, नारेबाजी, लाउडस्पीकर का इस्तेमाल विधानसभा सत्र जारी रहने तक प्रतिबंधित रहेगा।”

Exit mobile version