उत्तराखंड के दो जवानों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। दोनों जवान उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं।
जवान लापता-
दोनों जवान अरुणाचल प्रदेश में भारतीय बॉर्डर से लापता हो गए हैं। दोनों 7 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। 28 मई से इन जवानों का कुछ पता नहीं है। दोनों जवानों के परिजन अब सेना से उनकी सकुशल वापसी करवाए जाने की गुहार लगा रहे हैं। पहले जवान प्रकाश सिंह राणा के गायब होने की खबर थी, बाद में जवान हरेंद्र नेगी के लापता होने की खबर आई है। सेना द्वारा तलाश अभियान जारी है।