Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आग की तरह फैली ‘पेट्रोल डीजल खत्म’ की अफवाह, भरवाने के लिए हुई मारामारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां किसी ने पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की अफवाह फैला दी। जिसके बाद लोग‌अपने वाहनों की टंकी फुल कराने पेट्रोल पंप पहुंच गए।

खत्म होने वाला है पेट्रोल की फैली अफवाह-

उत्तराखंड के हरिद्वार व रूड़की समेत कुछ शहरों में पंपों पर सोमवार को पेट्रोल खत्म होने की खबर फैलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी लाइन लग गई। कुछ स्थानों पर तो भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। लोग वाहनों की टंकियां फुल कराने लगे। वहीं दूसरी ओर इसी प्रकार की अफवाह देहरादून में फैलने के बाद सोमवार शाम को देहरादून के पेट्रोल पंपों पर भी भीड़ उमड़ पड़ी। पटेलनगर, कारगी, प्रेमनगर, मेहूंवाला समेत कई जगह पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कारगी में तो इस दौरान वहां पर हंगामा हो गया। भीड़ को देखकर पेट्रोल पंप कर्मचारी पंप से चले गए। इस दौरान पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने लोगों को समझाया।

Exit mobile version