Site icon Khabribox

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका: प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बताई यह वजह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने अपने पद‌ से इस्तीफा दे दिया है।

आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका-

राज्य के ‘आप’ प्रमुख दीपक बाली ने सोमवार रात अचानक अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में दीपक बाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली के साथ चलने में वह असहज महसूस कर रहे थे और इसी के चलते वह पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा आप के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया को भेज दिया है।

Exit mobile version