Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अचानक चलने लगी पार्किंग में खड़ी कार‌, देखते ही देखते गंगा में समाई, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट पर पार्किंग में खड़ी एक कार अचानक अपने आप चलने लगी।

अचानक चली खड़ी‌‌ कार-

बताया जा रहा है कि कार दिल्ली नंबर की है। जिसमें पर्यटक त्रिवेणी घाट घूमने के लिए पहुंचे। पार्किंग में खड़ी करने के बाद कार को न्यूटल में खड़ी कर हैंड ब्रेक लगाना भूल गए। ऐसे में कार अचानक पार्किंग से निकलकर चलते हुए गंगा में गिर गई। कार को गंगा में बहता देख स्थानीय लोगों ने हादसे की आशंका को देखते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर गंगा में कूद लगा दी। किसी तरह कार को 72 सीढ़ी गंगा घाट पर बहने से रोक लिया गया। सूचना पर‌ पुलिस टीम पंहुची। स्थानीय लोगों की मदद‌ से कार‌ को‌ बाहर‌ निकाल लिया गया है।

Exit mobile version