Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आम की गुठली को लेकर चाचा- भतीजे में विवाद, डंडे से पीटकर चाचा को किया घायल, मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ऊधम सिंह नगर के किच्छा में एक मामूली विवाद में एक व्यक्ति की जान चली गई।

मामूली विवाद में एक की गई जान-

जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर के किच्छा में गुरुवार को आम की गुठली फेंकने को लेकर विवाद शुरू हुआ। जिस पर भतीजे ने अपने चाचा के सिर में डंडे से हमला कर दिया। हमले में चाचा के सर में गंभीर चोट आ गई। आनन फानन में परिजन घायल को अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर नन्हे बाबू के टेंपो के पास उसका भतीजा अनस आम की गुठलियां फेक रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। ‌

Exit mobile version