Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां घूम रहा है ब्लेड कटर महिलाओं का गैंग, लूट रही है ‌नगदी जेवर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां उत्तराखंड में ‌इन दिनों पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में यहां हरिद्वार में कुछ महिलाओं का गैंग घूम रहा है। जो आपको लूट रहे हैं।

लोगों का सामान लूटने वाला गैंग-

ये महिलाएं श्रद्धालुओं का ध्यान भटका कर पलक झपकते ही उनका सामान-नगदी और जेवर उड़ा लेती हैं। बीते दिनों पुलिस ने ऐसी 3 टोलियों की 12 महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस को इन महिलाओं के पास से ब्लेड कटर भी मिले हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। ये महिलाएं स्नान पर्व के दौरान होने वाली भीड़ का फायदा उठाकर लोगों का सामान चोरी कर लेती थीं।

मुकदमा दर्ज-

बताया जा रहा है कि तीनों टोलियों की 12 महिलाओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर चालान करते हुए कोर्ट में पेश किया गया।

Exit mobile version