Site icon Khabribox

हल्द्वानी: पैर फिसलने से गहरे‌ गधेरे में गिरा युवक, डूबने से मौत

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ‌नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे नलेना नाले के गधरे में युवक नहा रहा था। तभी अचानक नहाते समय युवक का पैर फिसल गया।

गधेरे में डूबा युवक-

जानकारी के अनुसार चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम मल्ला बेलुवाखान निवासी पांच युवक कार्तिक, कुलदीप, हेमंत रावत, प्रियांशु, और मयंक (मृतक का छोटा भाई) दोपहर बाद नलेना नाले पर पहुंचे थे। नहाने के दौरान कार्तिक (19) पुत्र बसंत लाल का पैर फिसल गया और वह गधेरे की गहराई तक चला गया। जिस पर गहरे गधेरे में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर दलबल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। देर शाम मृतक के शव को निकाला गया। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version