Site icon Khabribox

उत्तराखंडी लोकगीतों को लाखो‌ लोगों तक पहुंचाने वाले युवा संगीतकार गुंजन डंगवाल का आकस्मिक निधन

उत्तराखंड से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। युवा संगीतकार गुंजन डंगवाल अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके आकस्मिक निधन से उत्तराखंड का संस्कृति जगत स्तब्ध है। सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई है।

अलविदा युवा संगीतकार गुंजन डंगवाल-

जानकारी के अनुसार संगीतकार गुंजन डंगवाल का चंडीगढ़ के पास सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। वो अपनी कार से अकेले देहरादून से चंडीगढ़ अपने दोस्त के पास जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। कुछ समय पहले ही उनका गीत द्यौ लागी रिलीज हुआ था, जिसे सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिला। उन्होंने अपने संगीत से उत्तराखंडी लोकगीतों को हजारों-लाखों लोगों तक पहुंचाया। वो युवा कलाकारों को तरजीह देते थे। उन्होंने लोकगीतों की आत्मा बचाए रखने के साथ ही उन्हें नया स्वरूप प्रदान करने की सफल कोशिश की।

Exit mobile version