Site icon Khabribox

नैनीताल: लापता किशोरी का झील में मिला शव

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ‌बीते‌ गुरुवार से लापता हुई किशोरी का शव झील से बरामद हुआ है।

लापता किशोरी का शव बरामद-

जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार की शाम मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी बिना बताए कहीं चली गई थी। जब रात में घर नहीं पहुंची तो दूसरे दिन स्वजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। तब बीते‌ शनिवार को पुलिस गोताखोर, एसडीआरएफ और फायर कर्मियों ने झील के भीतर दिन भर सर्च अभियान चलाया। मगर किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका। वहीं सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले राहगीरों ने किशोरी का शव झील में उतराता हुआ देखा। जिस पर‌ पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकाला।

Exit mobile version