Site icon Khabribox

हल्द्वानी: दहेज में नहीं मिले‌ तीन‌ लाख रुपए, तो दे दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां वनभूलपुरा में एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है।

पति ने दिया तलाक-

महिला ने आरोप लगाया है कि ‌उसका पति शादी के बाद से ही उससे मारपीट करता था और मायके से तीन लाख रूपए लाने को‌ कहता था। महिला का आरोप है कि उसके पति का किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसके चलते वह अपनी सारी कमाई उसके ऊपर खर्च कर रहा है। महिला का आरोप है कि बीते दिनों उसके पति ने उसे अपने दो भाईयों के सामने तीन तलाक दे दिया। जबकि उसके पति को मायके पक्ष ने एक मकान भी खरीदकर दिया था।

मुकदमा दर्ज-

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर‌‌ लिया है और‌ जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version