Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां ट्रक पलटने से एक युवक की मौत, एक अन्य घायल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां सड़क हादसों की बढ़ती घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

एक युवक की मौत-

जानकारी के अनुसार हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोईवाला के माजरी ग्रांट चौक के समीप एक ट्रक पलटने से ट्रक में सवार एक युवक की मौत हो गई। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक युवक की पहचान सरफराज पुत्र मोहम्मद वसीम नई बस्ती, जसपुर ,जिला उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान जलीस अहमद पुत्र शकील अहमद जोधपुरी टाडा, अजीम नगर, रामपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

आटा लेकर जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त-

बताया जा रहा है कि ट्रक रुद्रपुर से चलकर हरिद्वार होता हुआ देहरादून की ओर आटा लेकर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अचानक ही सड़क के किनारे पलट गया। यह घटना आज सुबह लगभग 5.30 बजे की बताई जा रही है।

Exit mobile version