Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां शराब पीकर कुछ मनचलों ने महिला के साथ की अभद्रता, गुस्साए लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां रूद्रप्रयाग से मामला सामने आया है। यहां मनचलों की हिम्मत बढ़ती जा रही है। जो सरेआम अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

महिला के साथ कुछ युवकों ने की बदसलूकी-

जानकारी के अनुसार यहां देर शाम ऊखीमठ मुख्य बाजार में कुछ युवकों ने एक महिला व्यापारी संग बदसलूकी की। लड़कों ने शराब पी हुई थी। यह मामला गुरुवार का बताया जा रहा है। बाद में ये मामला व्यापार संघ के संज्ञान में आया। जिसके बाद व्यापार संघ के पदाधिकारी और सदस्य थाने में आ धमके। उन्होंने थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। गुस्साए व्यापारियों ने थाने का घेराव किया और आरोपी युवकों को गिरफ्तार करने की मांग की है। जिसके बाद से मामला तुल पकड़ रहा है। वहीं ‌व्यापारियों ने कहा है कि अगर बदसलूकी करने वाले युवकों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापार संघ उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगा।

Exit mobile version