Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कनाडा भेजने के नाम पर युवक के साथ‌ लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां रूद्रपुर में एक युवक के साथ कनाडा भेजने के नाम ठगी का मामला सामने आया है।

जानें पूरा मामला-

जानकारी के अनुसार पीड़ित अजमेर सिंह बराड़ नगर में रहते हैं। कोर्ट को सौंपे गए शिकायती पत्र में अजमेर सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। एक बेटा इंग्लैंड और दूसरा बेटा कनाडा में रहता है। अजमेर सिंह की तबीयत ठीक नहीं रहती, इसलिए उनका भतीजा साहब सिंह पुत्र सरजीत सिंह उन्हीं के साथ रहता है। साल 2019 में उनकी मुलाकात बरेली के बहेड़ी में रहने वाले गुरविंदर सिंह पुत्र शेर सिंह से हुई। गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह वीजा कंसलटेंट है और लोगों को विदेश भेजता है। अजमेर सिंह अपने भतीजे को कनाडा भेजना चाहते थे। उन्होंने ये बात गुरविंदर को बताई तो उसने कहा कि इसमें 15 लाख रुपये का खर्चा आएगा। गुरविंदर सिंह के कहने पर पीड़ित ने आरोपी के रिश्तेदार जसविंदर सिंह के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से 3.30 लाख रुपये भेजे। गुरविंदर सिंह की पत्नी कंवलजीत कौर को 5.50 लाख का चेक भी दिया। इस तरह अलग-अलग मौकों पर कुल 15 लाख 25 हजार की रकम आरोपी गुरविंदर सिंह, कंवलजीत कौर व जसविंदर सिंह के खाते में जमा की गई। आरोपियों ने 15.25 लाख रुपये लेने के बाद पीड़ित के भतीजे को कनाडा का टिकट और वीजा उपलब्ध कराया, लेकिन जब युवक एयरपोर्ट पहुंचा तो टिकट-वीजा फर्जी निकले।

मुकदमा दर्ज-

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version