Site icon Khabribox

उत्तराखंड: त्रियुगीनारायण मंदिर आए‌ विरेंद्र सहवाग, पहाड़ी रीति रिवाज में देखी शादी, कहीं यह बात

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। सोमवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग आए। यहां वह एक शादी समारोह में पंहुचे।

उत्तराखंड पंहुचे विरेंद्र सहवाग-

वीरेंद्र सहवाग अपने मैनेजर के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंचे थे। वीरू को अपने बीच पाकर यहां लोग बेहद उत्साहित नजर आए। इस दौरान इस वीरेंद्र सहवाग ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। यहां के लोगों से बातचीत कर त्रियुगीनारायण मंदिर के बारे में भी जाना। इस दौरान पूर्व क्रिकेटर सहवाग ने कहा कि वह, सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें बाबा केदार की यात्रा को देखने का मौका मिला है। भगवान शिव और पार्वती की विवाह स्थली में पहुंचकर वे धन्य हो गए हैं। वीरेंद्र सहवाग ने स्वयं भी आराध्य की पूजा-अर्चना करते हुए घर, परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। जिसके बाद वह विवाह समारोह के बाद वो देहरादून रवाना हो गए।

Exit mobile version