Site icon Khabribox

उत्तराखंड: व्यापारी नेता के बेटे पर हमला, व्यापारियों में आक्रोश, की दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां विगत दिवस रूद्रपुर के किच्छा में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल के बेटे पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था।

व्यापारियों ने जताया आक्रोश-

जिस पर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। इसके लेकर व्यापारियों ने आज रविवार को एक बैठक आयोजित की और आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वीडियो फुटेज में देखा गया उससे यह साफ जाहिर होता है कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग दीप को जान से मारने की नियत से आए थे। अगर उनका बेटा भागकर जान नहीं बचाता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

दोषियों की गिरफ्तारी की मांग-

जिस पर व्यापारियों ने शीघ्र दोषियों को गिरफ्तार नहीं किये जाने पर एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

यह लोग रहें उपस्थित-

इस अवसर पर व्यापार मंडल के नगर महामंत्री हरीश अरोरा, बलविंदर सिंह विर्क, राजेश बंसल, शिव कुमार बंसल, जिला मंत्री राजकुमार सीकरी, युवा व्यापार मंडल महामंत्री पवन गाबा, राकेश दुदेजा, प्राण ठक्कर, इंद्रजीत सिंह, गुलशन कुमार, मनीष अग्रवाल, मनीष गोस्वामी, पारस अरोरा, सागर छाबड़ा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version