Site icon Khabribox

हल्द्वानी: जेल के बंदी रक्षक को‌ मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां हल्द्वानी जेल के प्रभारी कारापाल को जान से मारने की धमकी मिली है।

दो युवकों ने दी धमकी-

पुलिस के अनुसार जय शंकर गिरी हल्द्वानी जेल में प्रभारी कारापाल के पद पर तैनात हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल से घर को जाते समय अज्ञात दो नंबरों से कॉल आया और जेल में बंद कैदी से मुलाकात कराने की बात करने लग गए। उन्होंने समय के अनुसार मुलाकात के समय आने की बात कही। इसी बीच जब वह अपने आवास से जेल की ओर आ रहे थे तो दो लड़कों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और गाली गलौच करने लग गए। यही नहीं दोनों युवकों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। बताया कि इसमें से गौरव नेगी उर्फ अक्कू हल्द्वानी जेल में कई बार निरुद्ध रहा है।

मुकदमा दर्ज-

इस मामले में कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version