Site icon Khabribox

हल्द्वानी: मामूली बात में हुए ‌विवाद पर‌‌ जीजा ने फोड़ा साले का सिर

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां मामूली विवाद पर जीजा ने अपने साले का सिर फोड़ दिया। जिसमें युवक के सिर से काफी खून बहा।

जीजा ने साले‌‌ का फोड़ा सिर-

पुलिस के अनुसार राजेन्द्र नगर राजपुरा निवासी मोहित कश्यप शिव मंदिर के पास बैठा था। इसी बीच उसका जीजा राजकुमार निवासी कुष्ठ आश्रम के पास राजपुरा बेवजह बहस करने लग गया। विरोध करने पर राजकुमार ने मोहित के सिर में वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। अस्पताल में उपचार के बाद उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।

मुकदमा दर्ज-

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version