Site icon Khabribox

उत्तराखंड: युवक व उसके साथियों ने व्यापारी को बुरी तरह पीटा, पत्नी से भी की अभद्रता

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां किच्छा में ‌कुछ युवकों ने एक व्यापारी की लाठी डंडों से बुरी तरह पिटाई कर दी। पत्नी के साथ भी छेड़खानी की।

जानें पूरा मामला-

जानकारी के अनुसार रविवार रात्रि व्यापारी खाना खाकर अपनी पत्नी के साथ टहलने निकला था। तभी उसने देखा कि उसकी दुकान के शटर के पास एक लड़का अंधेरे में खड़ा था। शक होने पर व्यापारी ने उससे वहां खड़े होने का कारण पूछा। आरोप है इससे गुस्साये युवक ने मौके पर अपने तीन अन्य साथी बुला लिए। आरोपियों ने लाठी डंडे से व्यापारी के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। व्यापारी की पत्नी ने जब आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट करते हुए छेड़खानी की। इस घटना में व्यापारी बुरी तरह घायल हो गया। सारी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी

कार्यवाही की मांग-

इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version