Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भारी बारिश के चलते चट्टान से गाड़ी में गिरा भारी मलबा, 10 यात्री घायल, 1 महिला की मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बार फिर मौसम में बदलाव हो गया है। जिसको लेकर प्रशासन ने भी हाई अलर्ट जारी किया है। इसी बीच रुद्रप्रयाग से दुखद खबर सामने आई है।

मैक्स वाहन में गिरा मलबा-

जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 11 बजे केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों को लेकर मैक्स संख्या UK13 TA0380 गौरीकुंड से सोनप्रयाग आ रही थी। मुनकटिया के पास भारी बारिश के कारण पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर वाहन पर गिर गया। जिससे 10 यात्री घायल हो गए व एक महिला यात्री की मौके की मृत्यु हो गई। जिसकी पहचान पुष्पा, उम्र 62 वर्ष, निवासी कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

घायलों को अस्पताल में किया भर्ती-

वहीं सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। एसडीआरएफ टीम, जिला पुलिस, व स्थानीय लोगों द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाकर घायलों को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

Exit mobile version